उस पगली की बातों में खोना।
उसका पास होकर भी न होना।
ख्याब उसके हरपल सँजोना।
उसकी आगोश में आँखे भिगोना।

आश भरकर उससे रखना।
अपना सबकुछ उससे कहना।
उसका बस सुनते ही जाना
मेरा बस कहते ही रहना।

पता है की है वो कितनी पगली।
न रखेगी याद अगली या पिछली।
भूल जाती है सब एक दौरे के बाद।
नहीं रहेगी उसे मेरी भी याद।
पर प्रेमी तो पागल ही होते हैं।
जब सारा जग सोये वो रोते है।

नींद बड़ी अच्छी आती है पगली को।
बडी सुकून से सो जाती है वो।
उसे कहाँ अपनी खबर
कहाँ उसे किसी की भी फिकर।
कैसे मेरे मन की दशा वो समझती
जब समझ ही जाती तो पागल कहाँ होती।

लाग लगाई तब ये जाना।
न चाहूँ तब भी उसे अपना माना।
गुस्सा भी बहुत आये उसपर
फिर भी प्यार उड़ेलु भरकर।
कुछ बोलू भी तो क्या बोलूँ।
उसकी भोली आँखों मे खो लूँ।।

Ravi KUMAR

Recent Posts

नेवला

जापान में एक बहुत ही सुंदर जगह है- नारूमी। वहाँ पर एक नदी के किनारे…

5 महीना ago

कुआं

केशवपुर गांव में अधिकतर लोग खेती करने वाले ही थे। पूरे गांव में सिर्फ दो…

1 वर्ष ago

औरत की आत्मा

साल 1950 का यह एक चौंकाने वाला किस्सा रानी बाजार का है। यहां रामप्रकाश रहता…

1 वर्ष ago

गुड़िया मर गयी

गुड़िया मर गयी :* रचना में आँसुओं का आधिक्य, स्याही की कमी है,प्रभू! तू ही…

2 वर्ष ago

कुबेर ऐसे बन गए धन के देवता

अपने पूर्व जन्म में कुबेर देव गुणनिधि नाम के गरीब ब्राह्मण थे. बचपन में उन्होंने…

2 वर्ष ago

सिंदबाद जहाजी की पहली यात्रा

सिंदबाद ने कहा कि मैंने अच्छी-खासी पैतृक संपत्ति पाई थी किंतु मैंने नौजवानी की मूर्खताओं…

2 वर्ष ago